{"_id":"59d126e64f1c1b6f548b53ed","slug":"71506879206-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन आरक्षी भर्ती घोटाले की निष्पक्ष जांच हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन आरक्षी भर्ती घोटाले की निष्पक्ष जांच हो
Updated Sun, 01 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। मुख्यमंत्री के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) उर्वादत्त भट्ट ने लोगों की समस्याएं सुनी। इस मौके पर भाजपा नेता नीलम गड़कोटी ने डीएफओ अशोक गुप्ता के कार्यकाल के दौरान हुए घपले की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि डीएफओ के कार्यकाल के दौरान हुई वन आरक्षी भर्ती और लीसा प्रकरण में हुई अनियमितताओं को उजागर करने को कहा।
रविवार को भाजपा कार्यालय में हुए कार्यक्रम में सीएम के ओएसडी के समक्ष सतीश लडवाल ने भांग की खेती पर रोक लगाने की मांग की। मुख्यमंत्री राहत कोष, मंदिर सौंदर्यीकरण, पुल निर्माण और जनमिलन केंद्र बनाए जाने की मांग भी उठी। ओएसडी भट्ट ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत, श्याम पांडेय, त्रिलोक गिरी, कैलाश अधिकारी, अंबादत्त फुलारा, एनडी गड़कोटी, मणिप्रभा तिवारी, मोहित पाठक मौजूद थे।