{"_id":"5cab856abdec2214154eb60e","slug":"61554744682-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत का मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की मौत का मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। आपातकालीन सेवा मिलने में देरी से एक महिला की मौत होने का मामला मानवाधिकार आयोग पहुंच गया। आयोग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ और मुख्य चिकित्साधीक्षक से रिपोर्ट मांगी है।
11 मार्च को ग्राम सिमल्टा निवासी रेखा पालीवाल (40) पत्नी जगदीश पालीवाल पांव फिसलकर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद एक्सरे के लिए महिला को यहां से एक निजी अस्पताल ले जाया गया था। बाद में उन्हें फिर से जिला अस्पताल लाया गया। अस्थि रोग विशेष डॉ. एचएस ऐरी ने बताया कि सिर की चोट के कारण महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन 108 चिकित्सा सेवा साढ़े तीन घंटे बाद मिल सकी।
देरी के चलते महिला हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल नहीं पहुंच सकी थी। टनकपुर पहुंचने के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना की शिकायत राष्ट्रीय और राज्य मानवाधिकार आयोग से की गई थी।
विज्ञापन
अब इस मामले में मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लेते हुए सीएमओ को पत्र भेज मामले की रिपोर्ट मांगी है। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की जा रही है।