{"_id":"5c06b35cbdec2241cb56ae7d","slug":"61543943004-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रोडवेज बस में भी सुरक्षित यात्रा कर सकेंगे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रोडवेज बस में भी सुरक्षित यात्रा कर सकेंगे यात्री
Updated Tue, 04 Dec 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। वाहन चालकों के शराब पीने के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम को एल्कोमीटरों का वितरण किया गया है। जिला प्रशासन की पहल पर आपदा प्रबंधन विभाग ने मंगलवार को रोडवेज के यातायात निरीक्षक राकेश शर्मा और कुलदीप शर्मा को दो एल्कोमीटर प्रदान किए।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय ने बताया कि जिलाधिकारी एसएन पांडेय के निर्देश पर रोडवेज के वाहन चालकों की स्थिति पर नजर रखने के लिए अब एल्कोमीटर का सहारा लिया जाएगा। लोहाघाट और टनकपुर डिपो के यातायात निरीक्षकों को एल्को मीटर प्रदान करने से पहले एल्कोमीटर चलाने का प्रशिक्षण दिया गया। बताते चलें कि रोडवेज के बस चालकों के शराब पीकर बस चलाने संबंधी शिकायतें मिलने के बाद प्रशासन ने रोडवेज को एल्कोमीटर उपलब्ध कराए हैं।