{"_id":"5be862ccbdec22695a4bf043","slug":"61541956300-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुला टैंक बन रहा खतरे का सबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुला टैंक बन रहा खतरे का सबब
Updated Sun, 11 Nov 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कालेज के गेट के नजदीक पानी का खुला टैंक लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। यह टैंक करीब दो दशक पूर्व भवन निर्माण के लिए बनाया गया था। बाद में इसे बंद नहीं किया गया। शनिवार को भी टैंक में तीन मवेशी गिर गए थे।
इलाके के लोगों का कहना है कि टैंक के खुले रहने से अंधेरे में इसमें गिरने का भी खतरा बना रहता है। ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय प्रशासन से टैंक को ढकने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से डैंसली, कोयाटी, गल्लागांव, भुमलाई, रायनगर चौड़ी के नन्हें बच्चों के अलावा गांव के लोगों की खूब आवाजाही रहती है।
छात्रसंघ अध्यक्ष संदीप बगौली, विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक विनोद बगौली का कहना है कि इस संबंध में शीघ्र ही महाविद्यालय प्रशासन से वार्ता की जाएगी। उधर, कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रितु मित्तल का कहना है कि शीघ्र ही महाविद्यालय स्टाफ और छात्रसंघ की बैठक बुलाकर इसका समाधान निकाला जाएगा।