फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   तामली बहुउद्देशीय शिविर में उठी सात शिकायतें

तामली बहुउद्देशीय शिविर में उठी सात शिकायतें

Fri, 26 Oct 2018 10:41 PM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
तामली बहुउद्देशीय शिविर में उठी सात शिकायतें
चंपावत। तामली के जीआईसी परिसर में आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर में बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी। इस दौरान विभिन्न विभागों की ओर से स्टाल लगाए गए तथा स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों का उपचार किया।
विज्ञापन


शिविर में पेयजल, मत्स्य, आर्थिक सहायता, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, आवास, पेंशन, क्षतिग्रस्त नहर, पैदल मार्ग आदि से जुड़ी मात्र सात शिकायतें दर्ज की गई। जिनका जिलाधिकारी सुरेंद्र नारायण पांडेय ने समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। शिविर में स्थानीय निवासियों ने सड़क पर सुधारीकरण के साथ झाड़ी हटाने, बीएसएनएल को फोर जी करने, विद्यालय में खेल मैदान, शिक्षकों की नियुक्ति करने, पेयजल लाइनों की मरम्मत कराने तथा पोलप से रूपालीगाढ़ तक सड़क निर्माण करने और आंगनबाड़ी केंद्र बंद होने की शिकायतें की।
विज्ञापन


शिविर में समाज कल्याण ने विभागीय योजनाओं की 123 बुकलेट वितरण के साथ राजस्व विभाग द्वारा स्थायी निवास के 4, आय के 3 तथा जाति के 3 प्रमाण पत्र वितरित किए। इस अवसर पर सीडीओ एसएस बिष्ट, एचजी भट्ट, आरसी तिवारी, पीएस रावत, डॉ.आरपी खंडूरी, केएस बिष्ट, डॉ.बीएस जगपांगी, आरसी पुरोहित सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed