{"_id":"5b9fef5e867a557fe732b979","slug":"61537208158-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिल्योड़ी और चौड़ागूंठ में 200 रोगियों का उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिल्योड़ी और चौड़ागूंठ में 200 रोगियों का उपचार
Updated Mon, 17 Sep 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटी (चंपावत)। विकासखंड पाटी के सिल्योड़ीगूठ और चौड़ागूंठ में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगाकर 200 से अधिक रोगियों का उपचार कर उन्हें दवाएं वितरित की।
शिविर के दौरान बुखार, जुखाम, खांसी के रोगियों की तादात अधिक थी। चिकित्सा टीम ने खान-पान में विशेष ध्यान देने के साथ अपने आसपास विशेष स्वच्छता रखने पर जोर दिया। पाटी पीएचसी के चिकित्सक डॉ. विनय कुमार के नेतृत्व में गांव में सिल्योड़ीगूंठ में आयोजित 135 और चौड़ागूंठ में 67 रोगयों का उपचार किया गया।
डॉ. विनय ने लोगों से मच्छरदानी लगाने, नालियों में चूने का छिड़काव करने, घरों में स्वच्छता रखने, उबला पानी पीने, बासी भोजन न करने आदि की सलाह दी। टीम में दीपक जोशी, चंद शेखर जोशी, भावना जोशी, चंद्रशेखर पंत शामिल थे। ग्राम प्रधान भव देव जोशी ने शिविर के आयोजन के लिए स्वास्थ्य विभाग का आभार जताया।