फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   लोहाघाट डेंसली पावर हाउस में टॉवर इरेशन का काम शुरू

लोहाघाट डेंसली पावर हाउस में टॉवर इरेशन का काम शुरू

Thu, 13 Sep 2018 10:50 PM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट डेंसली पावर हाउस में टॉवर इरेशन का काम शुरू
चंपावत। जिले के लोहाघाट उपनगर के डेंसली में बन रहे पावर हाउस के लिए पिटकुल के माध्यम से टॉवर इरेक्शन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इसके लिए शासन से 25 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। इससे पूर्व तक विभाग को लगभग 10 करोड़ की धनराशि अवमुक्त हुई थी।
विज्ञापन


योजना में कार्यदायी संस्था की ओर से पिथौरागढ़ से लोहाघाट पॉवर हाउस तक 156 टॉवरों का निर्माण किया जाएगा। इनमें से पांच-छह टॉवरों का निर्माण कार्य भी पूरा हो चुका है। जगह-जगह लाइन बिछाने का काम भी युद्ध स्तर पर चल रहा है। लाइन बिछाने में अब तक 30 फीसदी काम पूरा हो चुका है। कार्यदायी संस्था ने मार्च 2019 तक डेसली पॉवर हाउस का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है। डेंसली में पॉवर हाउस बनने वाले प्रस्तावित स्थान पर एक साल पहले ही चहारदीवारी का निर्माण कार्य हो चुका है।
विज्ञापन


लोहाघाट डेंसली पॉवर हाउस के लिए टॉवर इरेक्शन का काम शुरू हो गया है। जगह-जगह लाइन बिछाने का काम भी चल रहा है। 2019 मार्च तक निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राकेश शर्मा, सहायक अभियंता, पिटकुल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed