फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   बारहमासी सड़क में बाइपास का विरोध

बारहमासी सड़क में बाइपास का विरोध

Tue, 14 Aug 2018 11:12 PM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
बारहमासी सड़क में बाइपास का विरोध
लोहाघाट (चंपावत)। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन बारहमासी सड़क में देवराड़ी बैंड से रायकोट के समीप पेट्रोल पंप तक प्रस्तावित बाईपास को लेकर लोगों नेे विरोध शुरू कर दिया है। रायकोट और कलीगांव के लोगों ने जुलूस निकालकर बाईपास का निर्माण नहीं होने देने की चेतावनी दी। एसडीएम आरसी गौतम को ज्ञापन देकर मुख्य सड़क से एनएच के मार्ग चौड़ीकरण करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


मंगलवार को कलीगांव के प्रधान मदन राम, प्रहलाद सिंह मेहता, रायकोट के गिरीश कुंवर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जवाहर मार्ग से मीना बाजार होते हुए एसडीएम कार्यालय तक जुलूस निकाला। कहा कि बाईपास बनने से ग्रामीणों की कृषि भूमि, पेयजल स्रोत और वन पंचायत को काफी नुकसान पहुंचेगा। इससे बेहतर पहले से निर्मित एनएच के विस्तारीकरण से सड़क को चौड़ा कराया जाए।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि बाईपास निर्माण के लिए पहले चयनित स्थान में मात्र एक मकान प्रभावित हो रहा था, लेकिन अब इसकी जद में कई भवन आ रहे हैं। ग्रामीणों ने मांग की अनदेखी पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस मौके पर किशोर राय, दीपक राय, दान सिंह, अशोक कुंवर, उमेद सिंह कुंवर, दिनेश कुंवर, कलावती देवी, दानी राम, पूरन सिंह कुंवर, नर सिंह कुंवर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed