फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   निष्ठावान कार्यकर्ताओं को मिलेगी संगठन में तरजीह:देव

निष्ठावान कार्यकर्ताओं को मिलेगी संगठन में तरजीह:देव

Fri, 10 Aug 2018 11:12 PM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
निष्ठावान कार्यकर्ताओं को मिलेगी संगठन में तरजीह:देव
लोहाघाट (चंपावत)। कांग्रेस का लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र सम्मेलन में संगठन की मजबूती पर विचार मंथन हुआ। कार्यकर्ताओं ने निकाय, पंचायती और लोकसभा चुनावों के लिए जीजान से जुटने के आह्वान किया। शुक्रवार को ब्लाक सभागार में कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह देव की अध्यक्षता और कविराज मौनी के संचालन में हुए सम्मेलन में विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे। देव ने धड़ेबाजी से दूर रहने की नसीहत देते हुए कहा कि पार्टी में निष्ठावान कार्यकर्ताओं को संगठन में तरजीह दी जाएगी।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष अध्यक्ष खुशाल अधिकारी और पीपीपी सदस्य भगीरथ भट्ट ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए भाजपा के विकास के दावों को कटघरे में खड़ा किया। पूर्व प्रमुख कुशल सिंह धौनी, प्रहलाद अधिकारी, पनीराम, भवानी टम्टा, पुष्कर बोहरा, चतुर सिंह मेहता, दिवान सिंह बिष्ट, जसवंत बसेड़ा आदि ने संगठन को धारदार बनाने के लिए एकजुटता पर जोर दिया।
विज्ञापन



कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष उत्तम देव, पीसीसी सदस्य जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी, भगीरथ भट्ट, खीमानंद बिनवाल और मनोहर सिंह ढेक के अलावा युवक कांग्रेस के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी, सचिव नीरज मिश्रा, रजत वर्मा, लोहाघाट क्षेत्र के विधानसभा अध्यक्ष प्रकाश माहरा, चंपावत के अध्यक्ष शिवम गोयल, प्रदेश सचिव भोला बोहरा का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर हरीश शर्मा, निर्मल नाथ, पुष्कर बोहरा, शेर नाथ, कमल जोशी, श्याम सिंह, मनोज सामंत, राजपाल सामंत, शिवराज बोहरा, भगत राम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed