फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   अंबेडकर जयंती पर शुरू होगा ग्राम स्वराज अभियान

अंबेडकर जयंती पर शुरू होगा ग्राम स्वराज अभियान

Sat, 07 Apr 2018 10:49 PM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकर जयंती पर शुरू होगा ग्राम स्वराज अभियान

विज्ञापन
चंपावत। डॉ.बीआर आंबेडकर जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल से पांच मई तक ग्राम स्वराज अभियान (ग्राम स्व-शासन अभियान) का आगाज होगा। डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने बताया कि पंचायतीराज मंत्रालय के निर्देश पर यह अभियान, सामाजिक सद्भाव, गरीब ग्रामीण परिवारों तक पहुंच और संचालित कार्यक्रमों पर प्रतिक्रिया प्राप्त करने समेत कई उद्देश्यों को लेकर शुरू किया जाएगा।


डीएम ने बताया कि इसके अंतर्गत 14 अप्रैल को राष्ट्रीय और जिला स्तर पर सामाजिक न्याय दिवस मनाया जाएगा। इसमें गरीब, निसहाय, मजदूर आदि लोगों की पेंशन के खातों एवं आधार को बैंक से जोड़ने की कार्यवाही की जाएगी। 18 अप्रैल को स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, 20 अप्रैल को पंचायत बैठकों का आयोजन कर लाभार्थियों को एलपीजी गैस सिलेंडरों का वितरण किया जाएगा। डीएम ने कहा कि 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस, 28 अप्रैल को ग्राम्य विकास, ऊर्जा विभाग की ओर से ग्राम स्वराज दिवस तथा 30 अप्रैल को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से आयुष्मान भारत दिवस और दो मई को किसान कल्याण दिवस तथा पांच मई को आजीविका दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान राज्य के 116 ग्रामों को उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, जनधन योजना, जीवन ज्योति योजना, जीवन सुरक्षा योजना एवं मिशन इंद्रधनुष योजना लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed