फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   भैरव मंदिर पार्किंग स्थल से पहले यात्रियों को जबरन उतारने से अफरा-तफरी

भैरव मंदिर पार्किंग स्थल से पहले यात्रियों को जबरन उतारने से अफरा-तफरी

Wed, 07 Mar 2018 11:04 PM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
भैरव मंदिर पार्किंग स्थल से पहले यात्रियों को जबरन उतारने से अफरा-तफरी

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि मेले के चलते भैरव मंदिर क्षेत्र के दुकानदारों में टैक्सियां रुकवाकर यात्रियों को अपनी दुकानों में जबरन ठहराने की होड़ मची है। दुकानदारों की इस जबरदस्ती से जहां अफरा-तफरी का माहौल बना है, वहीं यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके विरोध में मां पूर्णागिरि धर्मशाला प्रबंधन समिति बृहस्पतिवार को मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम अनिल चन्याल को ज्ञापन सौंपेगी।


मां पूर्णागिरि धाम में जमरानी क्षेत्र की दुकानों से ही यात्रियों को रोकने का सिलसिला शुरू हो जाता है। गत वर्ष तक ठुलीगाड़-भैरव मंदिर के बीच चलने वाले टैक्सी वाहन भैरव मंदिर पार्किंग स्थल पर ही यात्री उतारते थे, लेकिन इस बार मेला प्रशासन की अनदेखी से दुकानदारों द्वारा टैक्सी चालकों से सेटिंग कर यात्रियों को पार्किंग स्थल से पहले ही अपनी दुकानों में जबरन रुकवाया जा रहा है। इसके चलते जमरानी से लेकर भैरव मंदिर पार्किंग स्थल तक जगह-जगह टैक्सी वाहनों के खड़े होने से अफरा-तफरी मच रही है। पूर्णागिरि धर्मशाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रकाश पांडेय ने कहा कि दुकानदारों की इस हरकत के विरोध में समिति का शिष्टमंडल बृहस्पतिवार को मेला मजिस्ट्रेट से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed