फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   आधुनिक विधि से मौनपालन का प्रशिक्षण दिया

आधुनिक विधि से मौनपालन का प्रशिक्षण दिया

Sun, 21 Jan 2018 10:13 PM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
आधुनिक विधि से मौनपालन का प्रशिक्षण दिया

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। कौशल विकास योजना के तहत सूखीढांग क्षेत्र की धूरा ग्राम पंचायत में मौनपालन व्यवसाय का सात दिनी प्रशिक्षण शिविर रविवार को संपन्न हो गया। शिविर में राजकीय मौनपालन केंद्र ज्योलीकोट नैनीताल के प्रशिक्षकों ने धूरा, मथियाबांज, बुड़म, नौलापानी, झालाकुड़ी ग्राम पंचायतों के मौनपालकों को आधुनिक विधि से मौनपालन के तरीके बताए।


मास्टर ट्रेनर हरीश जोशी ने शुद्ध एवं गुणवत्तायुक्त जैविक शहद उत्पादन करने, मौनपालन से होने वाले प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष लाभों, मौनों के विभिन्न रोगों एवं शत्रुओं से बचाव के बारे में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि पहाड़ पर मौनपालन व्यवसाय से अच्छा लाभ कमाया जा सकता है। प्रशिक्षण में 42 मौनपालकों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर डीएचओ एनके आर्या, प्रदेशीय मौन विशेषज्ञ एचसी तिवारी, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक जेबी जोशी, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी एनसी कोठारी ने अपने-अपने विभागों द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान प्रशिक्षण प्रभारी पीएस कनवाल, हिमालयन विकास समिति के मोहन सिंह बिष्ट, उद्यान सचल दल प्रभारी बची राम, आरसीटी के प्रकाश जोशी, स्वरूप राम, ग्राम प्रधान ईश्वरी दत्त जोशी, बीडीसी सदस्य राजेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed