फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   चिन्हीकरण के लिए 21 आवेदन पत्रों की फिर होगी जांच

चिन्हीकरण के लिए 21 आवेदन पत्रों की फिर होगी जांच

Sat, 30 Dec 2017 11:42 PM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
चिन्हीकरण के लिए 21 आवेदन पत्रों की फिर होगी जांच

विज्ञापन
चंपावत। जिले में चिन्हीकरण से वंचित रह गए राज्य आंदोलनकारियों के 21 आवेदन पत्रों की फिर से खुफिया इकाई से जांच कराई जाएगी। शनिवार को डीएम डॉ.अहमद इकबाल की अध्यक्षता में हुई राज्य आंदोलनकारी चिन्हीकरण समिति की बैठक में धारा 107,16 और 151 में निरुद्ध लोगों के साथ चिन्हीकरण के लिए प्राप्त आवेदनों की जांच फिर से स्थानीय अभियोजन इकाई को भेजने के साथ समिति के अनुरोध पर शासन को चिन्हीकरण का समय बढ़ाने का अनुरोध किया जाएगा।

बैठक में बताया गया कि शासनादेश के तहत समाचार-पत्रों की कतरन को राज्य आंदोलनकारी घोषित करने के साक्ष्य के रूप में विधि मान्य नहीं माना गया है। समिति की ओर से राजेंद्र सिंह महर, सतीश जोशी, तुलसी प्रसाद, योगेश जोशी के आवेदनों को पुलिस अभिलेखों, पुलिस की डेली डायरी आदि में फिर से जांच के लिए स्थानीय अभिसूचना इकाई को प्रेषित करने का अनुरोध किया गया।
विज्ञापन


डीएम ने इस अवधि में प्राप्त आवेदनों के साथ सभी आवेदनों को भी जांच के लिए एलआईयू को प्रेषित करने के आदेश एडीएम को दिए। डीएम ने कहा कि 31 दिसंबर 2012 तक प्राप्त आवेदनों का पूर्व में ही निराकरण किया जा चुका है। उसके बाद भी 21 आवेदन राज्य आन्दोलनकारी चिन्हीकरण के लिए प्राप्त हुए हैं। समिति की ओर से निर्णय लिया गया कि अब नये आवेदन नहीं लिए जाएंगे। बैठक में एडीएम हेमंत वर्मा, एसडीए निर्मला बिष्ट, सीमा विश्वकर्मा, अनिल चन्याल, प्रभारी अधिकारी अनिल गर्ब्याल, टनकपुर नगरपालिका अध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय, श्याम नारायण पांडेय, धर्मानंद पांडेय सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed