{"_id":"60aa921f8ebc3e00d0682922","slug":"5500-doses-of-kovid-vaccines-received-vaccination-to-be-resumed-from-today-champawat-news-hld425286294","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड टीकों की 5500 खुराक मिली, आज से फिर शुरू होगा टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड टीकों की 5500 खुराक मिली, आज से फिर शुरू होगा टीकाकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। चार दिन बंद रहने के बाद 45 साल से अधिक के लोगों का टीकाकरण सोमवार से फिर शुरू हो जाएगा। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि जिले को रविवार को टीके की 5500 खुराक मिल गई हैं। इसके चलते अब जिले की सभी 35 केंद्रों में 18 से 44 वर्ष और 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण शुरू होगा। वहीं जिले में कुल लोगों को कारोना से बचाव के 88845 लोगों को टीके लग चुके हैं।
मंच के सामाजिक कार्यकर्ता राहुल महर आदि ग्रामीणों ने मंच में 18 से 45 वर्ष के लोगों के लिए टीकाकरण केंद्र बनाने का आग्रह किया है। जिले में बीएलओ के माध्यम से आइवरमेक्टिन का वितरण तेजी से जारी है। इधर नेपाल सीमा से लगे मंच गांव में 70 लोगों का परीक्षण हुआ, लेकिन कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला। यहां दीपक बोहरा, सुनीता डसीला, बबीता महर, अंकुर वर्मा, भावना बोहरा ने परीक्षण करने के साथ ही लोगों को जागरूक भी किया। वहीं बड़ोली में डॉ. रंजन सरकार ने 140 लोगों का परीक्षण किया। फार्मासिस्ट भूपेश जोशी ने बताया कि 120 लोगों को बुखार की दवाएं भी बांटी।
टनकपुर में भी सोमवार से 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीके लगने शुरू हो जाएंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सीएमएस डॉ. एचएस हयांकी ने बताया कि कोविड वैक्सीन खत्म होने से पिछले पांच दिनों से 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीके लगने बंद हो गए थे। वैक्सीन की खेप अब पहुंचने के बाद सोमवार से टनकपुर में ट्रामा सेंटर और बनबसा में एनएचपीसी अस्पताल में फिर टीका शुरू होगा। उन्होंने बताया कि टनकपुर व बनबसा को टीके की 1500 डोज मिली है। इधर 18 वर्ष से अधिक उम्र के युवाओं का टीकाकरण जारी है। (संवाद)