फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   52 lakhs received for 200 KV transformer in district hospital

Champawat News: जिला अस्पताल में 200 केवी ट्रांसफार्मर के लिए मिले 52 लाख

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
52 lakhs received for 200 KV transformer in district hospital
चंपावत। जिला अस्पताल में 200 केवी ट्रांसफार्मर के लिए शासन ने 52 लाख की राशि जारी कर दी है। ऊर्जा निगम को राशि नहीं मिलने से ट्रांसफार्मर लगाने का काम अटका हुआ था। अब लो-वोल्टेज की समस्या के चलते अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे आदि की जांच होने की दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन

अस्पताल में पर्याप्त क्षमता का ट्रांसफार्मर नहीं होने के कारण लो वोल्टेज की समस्या हो रही थी। इस वजह से अस्पताल में अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे मशीन, दंत, फिजियोथेरेपी विभाग और आईसीयू में संचालन नहीं हो पा रहा था। डायलिसिस के मरीजों को भी रेफर करना पड़ रहा था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा सीट होने के चलते शासन ने इस समस्या को गंभीरता से लिया। इधर शासन से राशि मिलने के बाद 200 केवी का ट्रांसफार्मर लगाने की राह आसान हो गई है। लो वोल्टेज की समस्या के कारण सीटी स्कैन मशीन का संचालन भी नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed