{"_id":"5c080264bdec2241b054e424","slug":"51544028772-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबी दूरी की एक्सप्रेस सेवा के लिए रेलवे बोर्ड की हरी झंडी का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबी दूरी की एक्सप्रेस सेवा के लिए रेलवे बोर्ड की हरी झंडी का इंतजार
Updated Wed, 05 Dec 2018 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जत नगर मंडल बरेली के मंडलीय रेल प्रबंधक डीके सिंह ने बुधवार को टनकपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर स्टेशन भवन एवं परिसर के जीर्णोद्धार कार्य का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ हर हाल में समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। डीआरएम ने कहा कि टनकपुर से लंबी दूरी की एक्सप्रेस सेवा शुरू करने को मंडल स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। रेलवे बोर्ड से हरी झंडी मिलते ही एक्सप्रेस सेवा शुरू कर दी जाएगी।
टनकपुर से बड़ी रेल लाइन शुरू होने के बाद रेलवे ने एक करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से टनकपुर स्टेशन भवन और परिसर के जीर्णोद्धार का काम शुरू किया है।
गुंबदनुमा बनाए जा रहे स्टेशन भवन का निर्माण कार्य कार्यदायी ठेकेदार को 31 मार्च तक पूरा करना है। बुधवार को स्पेशल ट्रेन से अधिकारियों के साथ यहां पहुंचे डीआरएम सिंह ने प्लेट फार्मों का निरीक्षण कर यात्रियों के लिए मुहैया कराई गई सुविधाओं का जायजा लिया।
उन्होंने स्टेशन भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर प्रस्तावित भवन के नक्शे का अवलोकन किया और जरूरी बदलाव के निर्देश दिए। पत्रकारों से वार्ता में डीआरएम ने टनकपुर को ऐतिहासिक धार्मिक नगरी बताते हुए कहा कि रेलवे का प्रयास है कि यहां आने वाले यात्रियों को स्टेशन में पहुंचते ही इसके धार्मिक नगरी होने का अहसास हो। लंबी दूरी की एक्सप्रेस सेवा के बारे में डीआरएम ने कहा कि वाशिंग पिट का निर्माण पूर्ण हो चुका है।
विज्ञापन
वहीं मंडल स्तर पर एक्सप्रेस सेवा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस पर रेलवे बोर्ड को फैसला लेना है। बोर्ड की मंजूरी मिलते ही एक्सप्रेस सेवा शुरू कर दी जाएगी।
इस दौरान सहायक मंडलीय रेल प्रबंधक वीके गुप्ता, आशुतोष मिश्रा, नीतू, सीनियर डीओएस अनूप कुमार सिंह, सीएल साह, सीनियर डीएम वन अरुण कुमार, सीनियर डीईई सुमित गर्ग, स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी, डीएस दरियाल आदि थे।
एक्सप्रेस सेवा के लिए व्यापारी नेताओं ने सौंपा ज्ञापन
नगर व्यापार मंडल के शिष्टमंडल ने डीआरएम डीके सिंह को ज्ञापन सौंपकर लंबी दूरी की एक्सप्रेस सेवा शीघ्र शुरू कराने की मांग की, इस पर डीआरएम ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। शिष्टमंडल में व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रकाश मुरारी, महामंत्री वैभव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विजेंद्र अग्रवाल शामिल थे।