फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   तहसील दिवस:चंपावत में नहीं आया एक भी फरियादी

तहसील दिवस:चंपावत में नहीं आया एक भी फरियादी

Tue, 04 Dec 2018 10:27 PM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
तहसील दिवस:चंपावत में नहीं आया एक भी फरियादी
चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर। तहसील दिवस में चंपावत में एक भी फरियादी नहीं आया। उप जिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में अधिकारी काफी देर तक लोगों का इंतजार करते रहे, मगर एक भी व्यक्ति नहीं आया। करीब एक घंटे तक किसी के नहीं आने पर तहसील दिवस को समाप्त कर दिया।
विज्ञापन


लोहाघाट वन पंचायत सभागार में हुए तहसील दिवस में पांच समस्याएं उठाई गई। उप जिलाधिकारी आरसी गौतम की अध्यक्षता और बची सिंह जीना के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में बिजली, पानी की समस्या प्रमुख रही। लोहाघाट के ठाड़ाढुंगा की रेखा उप्रेती ने कहा कि विद्युत पोल में लगे बल्ब नहीं जल रहे, जिससे लोगों को दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन


सुंई खैसकांडे के राजेश चौबे और हरिदत्त चौबे का कहना था कि जल संस्थान ने गांव में समय से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है, कलचौड़ा के ग्राम प्रधान गिरीश फर्त्याल का कहना था कि गैस एजेंसी कर्मियों ने ग्रामीणों को डीबीसी कनेक्शन देने में आनाकानी की जा रही है। एसडीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर सहायक अभियंता पवन बिष्ट, रमेश जोशी, मनीष बिष्ट, एमडी भट्ट, अशोक कुंवर, कमला मर्तोलिया आदि तमाम अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टनकपुर में एसडीएम अनिल सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में करीब 30 समस्याएं दर्ज हुई है। ज्यादातर समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। मथियाबांज की केशवी जोशी ने ग्राम विकास अधिकारी पर प्रधानमंत्री आवास योजना की लिस्ट से अपना नाम काटने की शिकायत करते हुए योजना का लाभ दिलाने का आग्रह किया।


मनिहारगोठ के मो. हुसैन अहमद ने एसडीएम कोर्ट में चल रहे भूमि प्रकरण का जल्द निस्तारण कराने का आग्रह किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रकाश मुरारी ने नगर पालिका क्षेत्र में शामिल किए गए विष्णुपुरी कॉलोनी क्षेत्र में पथ प्रकाश एवं सफाई व्यवस्था की मांग उठाई। घनश्याम राम, रमेश राम, पूरन सिंह, खीम सिंह, अशोक राम आशा देवी, चंद्रा, नारायण्ण दत्त आदि ने स्वजल से शौचालय निर्माण की प्रोत्साहन राशि का भुगतान दिलाने का आग्रह किया। इस मौके पर लोनिवि के एई एपीएस बिष्ट, जेई जलसंस्थान बीएस कुवार्बी, ईओ जयवीर सिंह राठी, एसडीओ विद्युत सोहेब रजा, जेई विद्युत परविंदर सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी मीनाक्षी भट्ट के अलावा ग्राम पंचायत, बाल विकास, नलकूप, आपूर्ति आदि विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed