{"_id":"5c06b054bdec2241761318b3","slug":"51543942228-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्तिया का सिंचाई ट्यूबवेल एक माह से खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्तिया का सिंचाई ट्यूबवेल एक माह से खराब
Updated Tue, 04 Dec 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। बस्तिया गांव का सिंचाई का ट्यूबवेल एक माह से खराब पड़ा है। इस कारण सिंचाई नहीं होने से किसानों की फसल दम तोड़ने लगी है। कई बार आग्रह के बाद भी नलकूप विभाग ने ट्यूबवेल दुरुस्त नहीं किया है। परेशान किसानों ने मंगलवार को तहसील पहुंचकर एसडीएम अनिल सिंह गर्ब्याल को ज्ञापन सौंपा।
पूर्व ग्राम प्रधान सरोज देवी के नेतृत्व में बस्तिया के किसानों ने एसडीएम के समक्ष रोष जताते हुए कहा कि गांव का एकमात्र सिंचाई ट्यूबवेल संख्या 125 टीजी एक माह से खराब पड़ा है। इस कारण वह गेहूं एवं अन्य फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। नलकूप विभाग ने सप्ताहभर पहले आधा काम कर ट्यूबवेल को खराब हालत में छोड़ दिया है।
उन्होंने कहा कि गेहूं की फसल में सिंचाई का समय है और सिंचाई व्यवस्था न होने से उनकी फसल पीली पड़ने लगी है। उन्होंने ट्यूबवेल की मरम्मत कर सिंचाई व्यवस्था जल्द सुचारु नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान आशा देवी, रमेश राम, नारायण दत्त, चंद्रा, विजय सिंह, हयात सिंह, रेखा डंबर ओली, राकेश, रोशन कोहली आदि थे।