फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   सेना झंडा दिवस की धनराशि में किसी तरह की गड़बड़ न हो

सेना झंडा दिवस की धनराशि में किसी तरह की गड़बड़ न हो

Tue, 04 Dec 2018 12:30 AM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
सेना झंडा दिवस की धनराशि में किसी तरह की गड़बड़ न हो
चंपावत। डीएम एसएन पांडेय ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए सशस्त्र सेना झंडा दिवस (7 दिसंबर) पर जमा की जाने वाली धनराशि में किसी तरह की गड़बडी न होने की बात कही। अनाधिकृत व्यक्तियों की ओर से झंडों के वितरण न किया जा सके इसके लिए प्रभावी उपाय करने को भी कहा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत की रक्षा में सेनाओं के बलिदान, सेवाओं के प्रति राष्ट्र का आभार व्यक्त करने के लिए सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाता है, इसलिए इस अवसर अधिक से अधिक धनराशि दान करने के लिए लोगों को प्रेरित करें। एकत्र की जाने वाली धनराशि हेतु अधिकृत संगठनों, खेलकूद संगठनों, स्वैच्छिक संगठनों, सशस्त्र सेनाओं के महत्वपूर्ण अधिष्ठानों, नेशनल कैडेट कोर की सेवाओं का उपयोग कर धनराशि जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के माध्यम से शासन को प्रेषित की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को विभिन्न संगठनों, कॉलेजों, स्कूलों, कार्यालयों, बस स्टेशनों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों आदि में झंडों को वितरण करने की व्यवस्था करने को कहा है। उन्होंने ग्राम पंचायतों, सहकारी समितियों के फील्ड स्टाफ के माध्यम से भी इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed