{"_id":"5bd34a13bdec2269c544b3f5","slug":"51540573715-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानाढुंगा में बाल महोत्सव में हुए रंगारंग कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानाढुंगा में बाल महोत्सव में हुए रंगारंग कार्यक्रम
Updated Fri, 26 Oct 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। आदश प्राथमिक विद्यालय मानाढ़ुंगा में बाल महोत्सव और मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
शुक्रवार को प्रधानाध्यापक तारा अधिकारी के संचालन और दीपा देवी की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख योगेश मेहता ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए नौनिहालों से जीवन में सफल रहने के लिए मेहनत करने के लिए कहा। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गोविंद बोहरा ने भी विचार रखे। इस दौरान स्कूल के बच्चों ने स्वागत गीत के बाद कुमाऊंनी में ‘उत्तराखंड मेरी मातृ भूमि’ और कव्वाली ‘हमको स्कूल अब जाना ही होगा’ की बेहतर प्रस्तुति दी।
बच्चों ने प्रतिभा दिवस पर बनाए गए सृजनात्मक कलाकृतियों का प्रदर्शन भी किया। इस दौरान अंतर सदन प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले बच्चों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। इस मौके पर चंचला देवी, चंद्रलेखा गहतोड़ी, जहीर अब्बास, दीपा देवी, मुकेश सिंह, मोनू बिष्ट आदि मौजूद रहे।