फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   बाघ की दहाड़ से थर्राया आमबाग गांव

बाघ की दहाड़ से थर्राया आमबाग गांव

Thu, 16 Aug 2018 10:56 PM IST
Updated Thu, 16 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
बाघ की दहाड़ से थर्राया आमबाग गांव
टनकपुर (चंपावत)। बाघ की दहाड़ से जंगल से लगा आमबाग गांव बुधवार रात थर्राता रहा, लेकिन सूचना के बाद भी न तो वन विभाग की टीम पहुंची और न ही पुलिस। ग्रामीणों ने पूरी रात दहशत में काटी। ग्रामीणों ने वन्य जीवों के खतरे से निजात दिलाने को जरूरी कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन


बुधवार रात करीब नौ बजे आमबाग में भूमिया मंदिर के पास बाघ की अचानक दहाड़ सुनकर लोग दहशत में आ गए। आसपास घरों के लोगों ने शोर मचाने के साथ ही वन विभाग एवं पुलिस को सूचना दी, लेकिन मौके पर कोई नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


ग्रामीण जगदीश चंद, जीवन जोशी, विक्रम चंद, राजीव जोशी, ललित कलौनी, शेर चंद आदि ने बताया कि आमबाग सड़क के किनारे घनी आबादी के बीच स्थिति भूमिया मंदिर के पास बाघ की दहाड़ सुनाई देने से रात भर दहशत में बिताई। बाघ को भगाने के लिए उन्होंने शोर भी मचाया, लेकिन बाघ काफी देर तक दहाड़ता रहा। सुबह जब उन्होंने मंदिर के पास देखा तो जगदीश चंद और शेर चंद के खेतों में बाघ के पंजे के निशान दिखाई पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुंगा गांव में तेेंदुए ने छह बकरियों को निवाला बनाया
पिथौरागढ़। जिले के बुंगा गांव में तेंदुए का आतंक बना है। यह तेेंदुआ तीन दिनों में दीवान सिंह की तीन बकरियां, भूपेंद्र सिंह की एक और दीवान सिंह पुत्र जय सिंह दो बकरियों को निवाला बना चुका है।


तेेंदुए के आबादी के आसपास लगातार दिखाई देने से ग्रामीण भयभीत हैं। कुछ माह पहले तेंदुए ने ग्रामीण प्रह्लाद सिंह पर भी हमला कर दिया था। एक बार फिर तेंदुए की सक्रियता से ग्रामीण भयभीत हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed