{"_id":"5b71cc9242c79221067e832d","slug":"51534184594-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी कार्यक्रम का बहिष्कार करेंगे सेनानी उतराधिकारी:महेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी कार्यक्रम का बहिष्कार करेंगे सेनानी उतराधिकारी:महेश
Updated Mon, 13 Aug 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन सरकार द्वारा की जा रही उपेक्षा से आहत हैं। इसके विरोध में संगठन ने स्वतंत्रता दिवस के सरकारी कार्यक्रमों का प्रदेश स्तर पर बहिष्कार करने का एलान किया है। संगठन के जिलाध्यक्ष महेश चंद्र चौड़ाकोटी का कहना है कि संगठन सरकारी कार्यक्रमों में शिरकत नहीं करेगा, बल्कि स्वतंत्रता दिवस पर गांधीवादी सिद्धांतों के अनुरूप सेनानी कार्यालयों और आवासों में ध्वजारोहण किया जाएगा।
गुस्साए सेनानियों ने कहा कि यहां जिला मुख्यालय में सेनानियों का एक भी ऐसा स्मारक नहीं है, जिसमें जिले के तमाम सेनानियों के नाम दर्ज हो। सात सेनानियों की धरती धूरा में बने स्मारकों में न रोशनी है और नहीं रखरखाव की कोई व्यवस्था। टनकपुर आईटीआई को सेनानी पूर्णानंद जोशी के नाम पर करने की पत्रावली दो साल से लटकी है।