{"_id":"5b44ee314f1c1bae288b5b18","slug":"51531244081-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाटी क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक:","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाटी क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक:
Updated Tue, 10 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटी (चंपावत)। क्षेत्र पंचायत पाटी की बैठक में पेयजल और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दे छाये रहे। बैठक में सक्षम अधिकारियों के नहीं आने पर विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने नाराजगी जताई। बैठक में शिक्षा विभाग और बाल विकास विभाग के उच्चाधिकारियों न पहुंचने पर जन प्रतिनिधियों ने निंदा प्रस्ताव पास किया। विधायक ने स्वजल द्वारा सिल्योड़ीगूठ में 27 लाख रुपये से बनी पेयजल लाइन के ठीक काम नहीं करने पर कमेटी बना कर जांच के आदेश दिए है।
ब्लॉक प्रमुख पुष्पा लमगड़िया की अध्यक्षता और ज्येष्ठ उप प्रमुख चतुर सिंह मेहता के संचालन में हुई बैठक में एबीडीओ एके मिश्रा ने पिछली बैठक की कार्य प्रगति का लेखाजोखा प्रस्तुत किया। बीईओ उदय प्रताप मिश्रा ने शिक्षा विभाग के कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत किया। बीडीसी सदस्यों ने चार वर्ष से मानदेय नहीं मिलने का मामला उठाया। ऊर्जा निगम के एसडीओ विकास भारती ने बताया कि सौभाग्य योजना के तहत 76 गांवों को जल्द ही रोशन किया जाएगा।
विधायक ने पाटी मुख्यालय में पानी आपूर्ति सुचारु नहीं होने पर अधिशासी अभियंता अशोक कुमार को लताड़ लगाई। प्रमुख और विधायक ने कहा कि जब तक नलों में पानी नहीं आ जाता, तब तक जल संस्थान कैंटरों से पानी की सप्लाई करेगा। पटनगांव, देवीधुरा, पाटी, गोशनी, डुंगराकोट, मछियाड़ गांवों में पेयजल के लिए स्वीकृत रकम को जल्द शुरू कराने का भरोसा दिया। सभी एएनएम केंद्रों में नर्सों की तैनाती की मांग की गई।