{"_id":"5a4bb7d94f1c1b0b788b60bf","slug":"51514911705-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलायन होने के कारणों की 20 जनवरी तक दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलायन होने के कारणों की 20 जनवरी तक दें
Updated Tue, 02 Jan 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। मुख्य विकास अधिकारी शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में ग्राम्य विकास विभाग के फील्ड कर्मचारियों की बैठक ली। उन्होंने कर्मचारियों को गांव-गांव जाकर पलायन के कारणों से संबंधित सर्वे कर रिपोर्ट 20 जनवरी तक उनके कार्यालय में जमा कराने को कहा। उन्होंने बताया कि फील्ड कर्मियों से प्राप्त सर्वे रिपोर्ट को ग्राम्य विकास आयुक्त के साथ ही पलायन आयोग के अध्यक्ष को भेजा जाएगा।
सीडीओ ने कहा कि फील्ड कर्मचारी गांवों में जाकर पलायन की वजह क्या है इसका पता करेंगे। जिसमें गांव में रोजगार के साधन हैं या नहीं, कृषि और पशुपालन की स्थिति क्या है, सड़क सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं की क्या स्थिति है तथा खेती किसानी में जंगली जानवरों का आतंक कितना है आदि बिंदुओं पर आंकड़े एकत्र किए जाएंगे।
सर्वे में इस बात को भी शामिल किया जाएगा कि बीते कुछ सालों में पलायन बढ़ा या पलायन कर चुके कितने लोग वापस अपने गांव में आए हैं। इस मौके पर दौरान सभी ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और ग्राम्य विकास विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।