{"_id":"5a1316654f1c1b9e678bcd00","slug":"51511200357-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं और चतुर्थ कर्मियों को दी जाए वर्दी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं और चतुर्थ कर्मियों को दी जाए वर्दी सुविधा
Updated Mon, 20 Nov 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। वन विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संगठन की बैठक में वन प्रभाग में कार्यरत महिलाओं को वर्दी सुविधा का लाभ दिए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। साथ ही नए प्रभागीय वनाधिकारी केएस बिष्ट का स्वागत किया गया।
जिलाध्यक्ष हयात सिंह रावत की अध्यक्षता और अंबा दत्त जोशी के संचालन में हुई बैठक में प्रभाग में कार्यरत सभी चतुर्थश्रेणी कर्मचारियों को ठंडी और गरम वदी, जूता, छाता, टार्च और कंबल की सुविधा उपलब्ध कराए जाने की मांगें भी प्रमुखता के साथ उठाई गई। कर्मचारियों का कहना था के कई वर्षों से चतुर्थ श्रेणी आवासों में रंगाई पुताई और मरम्मत का काम नहीं हुआ है। जिसे प्राथमिकता के साथ जल्द पूरा किया जाए। इसके अलावा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की शैक्षिक योग्यता के अनुसार लिपिक वर्ग और वन रक्षक पदों में पदोन्नति दिए जाने की मांग उठाई गई। तय किया गया कि एक दिसंबर को संगठन की नई कार्यकारिणी के चुनाव आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर गोविंद सिंह बोहरा, देवीदत्त जोशी, हेम पंत, सुनीता भट्ट, दशरथ सिंह, मोहन चंद्र तिवारी, देवकी देवी आदि ने विचार रखे।