{"_id":"59d7c0894f1c1bdb538b6165","slug":"51507311753-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल वैज्ञानिकों की टीम ने किया कांडा गांव का सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल वैज्ञानिकों की टीम ने किया कांडा गांव का सर्वे
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। यहां विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज के बाल वैज्ञानिकों की टीम राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की तैयारियों में जुट गई है।
जिसके तहत बाल वैज्ञानिकों की टीम ने जिला मुख्यालय की समीपवर्ती कांडा ग्राम पंचायत का सर्वे किया। रोहित चंद्र जोशी के नेतृत्व में प्रतीक भट्ट, आशीष सिंह बोहरा, अंजलि देउपा तथा प्रगति पांडेय आदि ने ग्रामीणों से वार्ता कर उनकी समस्याएं जानी। ग्रामीणों के अनुसार जंगली सुअरों के आतंक के कारण उनका खेती किसानी करना पूरी तरह से चौपट हो गया है। जिस पर बाल वैज्ञानिकों ने सुअरों को भगाने वाला यंत्र बनाने का निश्चय किया।