{"_id":"59d27c254f1c1bf3538b5770","slug":"51506966565-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवीधुरा में आज होंगे छात्र संघ चुनावों के लिए नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवीधुरा में आज होंगे छात्र संघ चुनावों के लिए नामांकन
Updated Mon, 02 Oct 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय डिग्री कॉलेज देवीधुरा में छात्र संघ चुनावों की तैयारियां पूरी हो गई हैं। इसके अंतर्गत मंगलवार को नामांकन, नाम वापसी के साथ वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। प्रभारी प्राचार्य डॉ.एसके सिंह के दिशा निर्देशन में छात्र संघ चुनावों की सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं।
छात्र संघ चुनाव प्रभारी डॉ.पीके रिछारिया ने बताया कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, छात्रा उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, विश्व विद्यालय प्रतिनिधि के अलावा कला संकाय प्रतिनिधि पदों पर मंगलवार को नामांकन होंगे। उन्होंने बताया कि मंगलवार को दोपहर 12 से तीन बजे तक नामांकन होंगे। उसके बाद नामांकन पत्रों की जांच करने के बाद वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। चुनाव प्रभारी ने बताया कि सात अक्तूबर को सुबह 9.30 बजे से एक बजे तक मतदान और दो बजे से मतगणना के बाद चुनाव परिणामों की घोषणा की जाएगी। उसी दिन विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलाई जाएगी। चुनाव समिति डॉ.एसके सिंह, नवीन शर्मा, जगत बिष्ट, हरीश जोशी शामिल हैं।