{"_id":"59ce889b4f1c1bb7538b4f58","slug":"51506707611-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवदुर्गा कमेटी ने निकाली मां दुर्गा की आकर्षक शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवदुर्गा कमेटी ने निकाली मां दुर्गा की आकर्षक शोभायात्रा
Updated Fri, 29 Sep 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शहर की घसियारा मंडी कालोनी में नवदुर्गा कमेटी ने बृहस्पतिवार रात मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा निकाली। भक्तिगीतों के साथ निकाली गई शोभायात्रा से शहर का वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद भी बांटा गया। घसियारा मंडी कालोनी के काली कमेटी में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद कमेटी के अध्यक्ष सुनील वाल्मीकि के दिशा-निर्देशन में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में मां दुर्गा समेत विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक मूर्तियों की झांकी शामिल थीं। आयोजन में कमेटी के महामंत्री अरुण वाल्मीकि, कोषाध्यक्ष रंजीत वाल्मीकि के अलावा नारायण वाल्मीकि, जॉनी, अन्नू, विनोद, अंकित, करन वाल्मीकि आदि ने सहयोग दिया।