फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   पहली अक्तूबर से चलेगा ग्राम स्वच्छता पखवाड़ा

पहली अक्तूबर से चलेगा ग्राम स्वच्छता पखवाड़ा

Sun, 24 Sep 2017 10:51 PM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
पहली अक्तूबर से चलेगा ग्राम स्वच्छता पखवाड़ा

विज्ञापन
चंपावत। ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़ा पहली अक्तूबर से शुरू होकर 15 अक्तूबर तक चलेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीडीओ एसएस बिष्ट ने बताया कि मिशन अंत्योदय योजना के अंतर्गत चयनित 92 ग्राम पंचायतों में ग्राम समृद्धि मोबाइल ऐप के जरिए सर्वे कराया जाएगा।

इन ग्राम पंचायतों में स्वच्छता एवं समृद्धि के साथ दीनदयाल कौशल विकास और स्वच्छता एवं समृद्धि मोबाइल ऐप के माध्यम से इस अवधि में हर ग्राम पंचायत के कार्यों की जानकारी प्रधान, वीडीओ, आशा, एएनएम व स्वच्छता पखवाड़े के लिए नामित समन्वय नोडल अधिकारी देेंगे। इन 92 ग्राम पंचायतों में मोबाइल ऐप से सर्वे के लिए 18 टीमें नामित की गई है।
विज्ञापन


2019 तक चयनित ग्राम पंचायतों को गरीबी से निजात दिलाने के लिए 7 सेक्टर व 35 मानकों का आधारभूत सर्वे पखवाड़े के अंतर्गत करने के साथ गांवों में किए जाने वाले कार्यों का व्यापक सर्वे शासन को प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए चारों ब्लाकों के बीडीओ को कार्यक्रम समन्वयक बनाया गया है। नियुक्त अधिकारी पखवाड़े में ग्राम पंचायत की खुली बैठकों में शौचालयों के उपयोग, कूड़ा निस्तारण, जल स्रोतों की सफाई सहित कई तरह की जानकारी देने के साथ मनरेगा के कामों का सत्यापन भी करेंगे। कार्यशाला में एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, अनिल गर्ब्याल, अनिल चन्याल व आरसी गौतम, तहसीलदार जोगा सिंह, लोनिवि के ईई डीडी भट्ट, लीड बैंक प्रबंधक एएस रावत, डीईओ सत्यनारायण, सभी बीडीओ, नायब तहसीलदार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed