{"_id":"593d7fa54f1c1b29288b45d4","slug":"51497202597-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात से पूर्व थाना कर्मियों को किया सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात से पूर्व थाना कर्मियों को किया सतर्क
Updated Sun, 11 Jun 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। थाना कर्मियों ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत साफ सफाई कर श्रमदान किया। बाद में थानाध्यक्ष ने सम्मेलन आयोजित कर जवानों को कानून व्यवस्था चाक चौबंद करने, ड्यूटी निष्ठा और ईमानदारी से करने के निर्देश दिए। किसी तरह के गलत कार्यों में संलिप्तता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी।
थानाध्यक्ष राजेश पांडेय के नेतृत्व में थाना कर्मियों ने रविवार को थाना परिसर में श्रमदान के साथ ही साफ-सफाई की। इस मौके पर आयोजित सम्मेलन में थानाध्यक्ष ने पुलिस जवानों को अपनी जिम्मेदारियों को निष्ठा और पूर्ण ईमानदारी से निभाने के निर्देश दिए। नियमित गश्त में अनियमितता पाई जाने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। बरसात में जवानों को बाढ़ से निपटने, सुरक्षा उपाय करने, बचाव और राहत कार्यों के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। बता दें कि बैराज चौकी पर एक होमगार्ड द्वारा नेपाली यात्रियों से पैसे वसूलने के वीडीओ के वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने जवानों को गलत कार्यों से बाज आने को कहा है। इस मौके पर शारदा बैराज चौकी प्रभारी एसआई डीएस जलाल, एसआई ट्रेनी नरेश कोहली, देवेंद्र सिंह और टीना रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन