फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   46 Persons shift to home quaranteen from instituational quaranteen

चंपावत जिले में क्वारंटीन से 46 लोगों को घर भेजा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 01:36 PM IST
विज्ञापन
46 Persons shift to home quaranteen from instituational quaranteen
चंपावत जिला अस्पताल में सोशल डिस्टेंसिंग का संदेश देते डाँक्टर व पैरा मेडिकल स्टाफ । - फोटो : AMAR UJALA
अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन
चंपावत। संस्थागत क्वारंटीन में 14 दिन पूरे कर चुके 46 लोगों को रविवार को होम क्वारंटीन में भेज दिया गया है। इससे पूर्व डॉक्टरों की टीम ने इन लोगों का परीक्षण किया। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि शिफ्ट किए गए लोगों में 18 को रीठा साहिब गुरुद्वारे और 28 को चंपावत के विभिन्न होटलों में रखा गया था। इसी के साथ जिले से अब तक 67 लोग संस्थागत क्वारंटीन से होम क्वारंटीन किए जा चुके हैं। अब चंपावत जिले के आठ केंद्रों पर संस्थागत क्वारंटीन की संख्या घटकर 87 हो गई है। वहीं होम क्वारंटीन की तादाद 3866 हो गई है। इसके अलावा एक व्यक्ति को आइसोलेशन में रखा गया है। 576 लोग जिले के दस राहत केंद्रों में हैं। अब तक चंपावत जिले से भेजे गए सभी 24 सैंपल की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय का कहना है कि होम क्वारंटीन में रखे गए लोगों पर विभिन्न माध्यमों से नजर रखी जा रही है। 
--इनसेट::: कोरोना के खिलाफ जंग में हाथ बंटाएंगे आयुर्वेदिक डॉक्टर :: चंपावत। जिले के तमाम आयुर्वेदिक सरकारी डॉक्टर व पैरा मेडिकल स्टाफ कोरोना के खिलाफ जंग में हाथ बंटाएगा। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि जिले के 34 डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ को कुछ दिनों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद इन्हें चंपावत, लोहाघाट व टनकपुर के एलोपैथिक अस्पताल भेजा जाएगा। इन स्वास्थ्य कर्मियों को इलाज के लिए सभी जरूरी उपकरण भी दिए जाएंगे। वहीं जिला अस्पताल में डॉक्टर सोशल डिस्टेंसिंग के लिए भी लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed