{"_id":"5c057f7cbdec2241930213c3","slug":"41543864188-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लास्टिक की चीनी मिलने से लोगों में मचा हड़कप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लास्टिक की चीनी मिलने से लोगों में मचा हड़कप
Updated Tue, 04 Dec 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिला मुख्यालय के गोरलचौड़ लाइन में एक व्यक्ति ने चीनी में मिलावट होने की बात कही। कहा कि चीनी खाते समय चीनी ठीक से पिघली नहीं जिससे उसमें प्लास्टिक के कण होने का अंदेशा है। आक्रोशित लोगों ने खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
पूर्व सभासद प्रकाश नाथ गोस्वामी ने बताया कि दोपहर के खाने के बाद जब उन्होंने चीनी खाई तो उसमें कम मिठास लगी। उन्होंने बताया कि काफी देर तक उन्होंने चीनी को मुंह के अंदर ही रहने दिया। दस मिनट होने के बाद भी मुंह में रखी चीनी पिघल नहीं पाई। जब उन्होंने चीनी को मुंह से हाथ में रखा तो उनको प्लास्टिक के कण मिले। चीनी में प्लास्टिक के कण मिलने के बाद आस पड़ोस के लोग भी चीनी को देखने के लिए उनके घर आ गए।
लोगों ने खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते कहा कि समय-समय पर विभाग की टीम चेकिंग अभियान चलाकर दुकानों से नमूने भरती हैं। इसके बाद भी बाजार में मिलवाटी सामान की धड़ल्ले से बिक्री की जा रही है। प्रकाश नाथ गोस्वामी ने बताया कि उन्होंने गोरलचौड़ के पास एक छोटी दुकान से चीनी खरीदी थी। व्यापारी ने नगर के ही एक बड़े व्यापारी से चीनी खरीदी थी। लोगों ने शीघ्र मिलावटी सामान की ब्रिक्री पर रोक नहीं लगाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
मेरे संज्ञान में अभी मामला नहीं आया है। चीनी के सैंपल की जांच कराई जाएगी। - योगिता तिवारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, चंपावत।