{"_id":"5c057ec6bdec2241693975c0","slug":"41543864006-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहाघाट में लगातार गायब हो रहे हैं लेन डिवाइडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहाघाट में लगातार गायब हो रहे हैं लेन डिवाइडर
Updated Tue, 04 Dec 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के स्टेशन बाजार में रोज लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल की पहल पर लगाए गए लेन डिवाइडर लगातार गायब हो रहे हैं। विभाग स्वयं लगाए गए लेन डिवाइडर की सुरक्षा करने में नाकाम साबित हुआ है। इसके अलावा जाम से निजात दिलाने की गई पहल की हवा निकल गई है।
नगर के स्टेशन बाजार में न्यायिक बंदीगृह से लेकर चेतराम ओली एंड संस दुकान के सामने तक करीब 100 मीटर लेन डिवाइडर लगाए गए थे जिसमें से अधिकांश लेन डिवाइडर गायब हो गए हैं। उन्हें गाढने के लिए लगाई गई कीलें अब लोगों और वाहन चालकों के लिए मुसीबतें खड़ा कर रही हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार का कहना है कि वाहन चालकों द्वारा बेतरतीब ढंग से वाहन चलाने के कारण लेन डिवाइडर टूट रहे हैं जिन्हें स्थायी रूप से पक्का किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।