{"_id":"5bbf8f74bdec22501e3ea82f","slug":"41539280756-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद जगदीश सिंह की स्मृति में फुटबाल मैच आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद जगदीश सिंह की स्मृति में फुटबाल मैच आयोजित
Updated Thu, 11 Oct 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। अंबेडकर ग्राम फागपुर के शहीद जगदीश सिंह की स्मृति में गांव के खेल मैदान में एक मैत्री फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। गांव की बी टीम ने ए टीम को हराकर मैच जीता। मैच से पूर्व खिलाड़ियों, आयोजकों और अतिथियों ने शहीद की आत्मशांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा।
खेल मैदान में शुभारंभ फागपुर स्थित बीओबी शाखा प्रबंधक अजय कुमार ने शहीद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। समाजसेवी मनोज कालाकोटी ने शहीद के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। युवाओं ने राष्ट्रभक्त बनने का संकल्प लिया। गांव की ए और बी टीमों के बीच हुए मैत्री मैच में बी टीम ने दो गोल किए। जबकि ए टीम केवल एक गोल ही कर सकी। बी टीम ने 2-1 से मैच जीत शील्ड पर कब्जा किया। बी टीम की ओर से सुनील और अर्जुन ने एक-एक गोल किए। ए टीम की ओर से भुवन ने एक गोल किया। रैफरी मनोज कालाकोटी, लाईन मैन सूरज, कमल थे।