फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   विधानसभा में गूंजा इंजीनियरिंग कॉलेज की समस्याओं का मुद्दा

विधानसभा में गूंजा इंजीनियरिंग कॉलेज की समस्याओं का मुद्दा

Tue, 18 Sep 2018 11:17 PM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा में गूंजा इंजीनियरिंग कॉलेज की समस्याओं का मुद्दा
टनकपुर (चंपावत)। विधायक कैलाश गहतोड़ी ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज की समस्याएं विधानसभा में उठाया। उन्होंने यहां से गए अभिभावकों के शिष्टमंडल के साथ व्यक्तिगत रूप से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की और समस्याएं जल्द दूर कराने एवं भवन निर्माण कार्य की जांच की मांग की। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि कॉलेज में शिक्षकों की तैनाती, पुस्तकालय की स्थापना समेत शिक्षण अन्य सुविधाएं जल्द विकसित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कॉलेज भवन निर्माण कार्य की भी जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन


मंगलवार को विधानसभा सत्र में विधायक गहतोड़ी ने नियम 300 के तहत सदन में इंजीनियरिंग कॉलेज की समस्याओं के साथ कॉलेज भवन की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जांच कराने जाने की मांग की। उन्होंने बताया कि कॉलेज में अब तक न तो शिक्षकों की तैनाती हो पाई है और न ही शिक्षण की अन्य सुविधाएं है। बाद में विधायक ने अभिभावकों के शिष्टमंडल के साथ मुख्यमंत्री से व्यक्तिगत मुलाकात भी की। शिष्टमंडल में टनकपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रकाश मुरारी, मोहन राम आर्य आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed