{"_id":"5b9fef57867a557f6c068918","slug":"41537208151-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धौन-दियूरी सड़क का चल्थी मिलान नहीं होने से आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धौन-दियूरी सड़क का चल्थी मिलान नहीं होने से आक्रोश
Updated Mon, 17 Sep 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिला मुख्यालय से करीब 30 किमी दूर दियूरी के ग्रामीणों ने धौन से कट रही सड़क का चल्थी मिलान करने की मांग उठाई है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर धौन-दियूरी सड़क का मिलान चल्थी से नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
धौन-दियूरी सड़क का चल्थी मिलान नहीं होने से ग्रामीणों को चार-पांच किमी का लंबा सफर तय करना पड़ रहा है। ग्रामीण रमेश भंडारी ने कहा कि धौन-दियूरी सड़क बनने के बाद ग्रामीणों को काफी राहत तो मिली है मगर सड़क का मिलान चल्थी से नहीं किए जाने से कुछ गांव अभी भी छूटे हुए हैं। ग्रामीण सुंदर सिंह बोहरा ने बताया कि आजादी से पहले लोग इस मार्ग से आवाजाही करते थे।
सड़क निर्माण के लिए धौन से चल्थी तक सर्वे कार्य किया गया था। धौन से चल्थी तक सड़क की लंबाई लगभग 21 किमी है। इसमें से अब तक 16-17 किमी सड़क कटिंग का निर्माण कार्य ही पूरा किया गया है। ग्रामीणों ने शेष बची सड़क कटिंग का काम जल्द पूरा करने की मांग उठाई है। ग्रामीण दिनेश बोहरा, रवि बोहरा, दीपक बोहरा, प्रवीण बोहरा, हेम जोशी ने कहा कि उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो देहरादून में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।