{"_id":"5b994c80867a557ff129c344","slug":"41536773248-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टनकपुर बैराज से भारत-नेपाल सीसी सड़क का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टनकपुर बैराज से भारत-नेपाल सीसी सड़क का निर्माण शुरू
Updated Wed, 12 Sep 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। विदेश मंत्रालय से हरी झंडी मिलने के बाद टनकपुर बैराज से ब्रह्मदेव की ओर भारत-नेपाल सीसी सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। अब ब्रह्मदेव की ओर भारतीय सीमा तक ही सड़क का निर्माण होगा।
1991 में हुई संधि के तहत टनकपुर बैराज से नेपाल के लिए भारतीय सीमा तक भारत सरकार को सड़क बनाकर देनी है। इसी क्रम में टनकपुर बैराज से 1.2 किमी सड़क का निर्माण शुरू कराया गया तो नेपाल की ओर से सीमा एवं सड़क के एलायमेंट का विवाद उठने पर निर्माण कार्य रोक दिया गया था, लेकिन अब विदेश मंत्रालय ने विवादित हिस्से को छोड़ शेष हिस्से पर सड़क निर्माण को हरी झंडी दे दी है।
कार्यदायी विभाग पीआईयू के एई अनुपम राय ने बताया कि शासन की हरी झंडी मिलने के बाद सड़क का निर्माण शुरू कर दिया गया है। इधर, नोडल एजेंसी एनएचपीसी भी टनकपुर बैराज से नेपाल को जलापूर्ति के लिए चैनल के निर्माण की कवायद में युद्धस्तर पर लगी है।