{"_id":"5b4b85d34f1c1b46748b4ebe","slug":"41531676115-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावर चैनल और शारदा नहर में छोड़ा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावर चैनल और शारदा नहर में छोड़ा पानी
Updated Sun, 15 Jul 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। शारदा नहर और एनएचपीसी की पावर चैनल में पानी छोड़ने के बाद शनिवार की मध्य रात्रि से टनकपुर पावर स्टेशन के साथ ही लोहियाहेड पावर हाउस से विद्युत उत्पादन शुरू हो गया।
शनिवार सुबह करीब 11.30 बजे नदी में अत्यधिक मलबा आने से एनएचपीसी एवं शारदा हेडवर्क्स प्रशासन ने पावर चैनल और नहर की जलापूर्ति बंद कर दी थी। इससे एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन और यूपीसीएल के लोहियाहेड पावर हाउस का विद्युत उत्पादन ठप हो गया था।
शारदा बैराज अटैंडेंट जगदीश श्रीवास्तव ने बताया कि देर शाम करीब 6.30 बजे नदी का पानी साफ होने पर पावर चैनल और नहर में पानी छोड़ गया। इसके करीब छह घंटे बाद उक्त दोनों पावर हाउसों में विद्युत उत्पादन शुरू हो गया। बता दें कि इन दिनों एनएचपीसी में 99 तो लोहियाहेड पावर हाउस में 36 मेगावाट बिजली बन रही है।
विज्ञापन
इस वर्षाकाल में अब तक पांचवीं बार नहर और पावर चैनल की जलापूर्ति बंद करनी पड़ी, इससे उक्त दोनों विद्युतगृहों का उत्पादन घंटों ठप रहा। शारदा हेडवर्क्स के एसडीओ बृजेश मौर्य ने बताया कि बारहमासी सड़क निर्माण का मलबा आने से नदी के पानी का पीपीएम बढ़ रहा है।