{"_id":"5b44ee3f4f1c1bc5248b5a80","slug":"41531244095-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहियाहेड और एनएचपीसी में विद्युत उत्पादन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहियाहेड और एनएचपीसी में विद्युत उत्पादन शुरू
Updated Tue, 10 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। शारदा नदी का पानी साफ होने के बाद सोमवार देर रात दो बजे शारदा नहर और एनएचपीसी की पावर चैनल की जलापूर्ति सुचारु की गई।
इस कारण एनएचपीसी और लोहियाहेड पावर हाउसों से सुबह आठ बजे बाद विद्युत उत्पादन शुरू हो गया है। सोमवार को शारदा नदी में अत्यधिक मलबा (गाद) आने से देर शाम छह बजे एनएचपीसी की पावर चैनल और शारदा नहर की जलापूर्ति बंद की गई थी। इससे एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन और यूपीसीएल के लोहियाहेड पावर हाउस में विद्युत उत्पादन ठप हो गया था।
शारदा बैराज के अटैंडेंट जगदीश श्रीवास्तव ने बताया कि देर रात करीब दो बजे पानी साफ होने के बाद पावर चैनल और नहर में पानी छोड़ा गया। इसके बाद सुबह करीब आठ बजे बाद उक्त दोनों विद्युत गृहों में बिजली बननी शुरू हुई। ब्यूरो