{"_id":"5b1588294f1c1bae6e8b649f","slug":"41528137769-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टरों के मोबाइल में रजिस्टर नहीं हो सका हैल्थ एप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टरों के मोबाइल में रजिस्टर नहीं हो सका हैल्थ एप
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। जिले के कोई भी डॉक्टर सोमवार को अपने मोबाइल में चंपावत हेल्थ एप डाउनलोड नहीं कर सके। फिलहाल इस एप को डाउनलोड कर पंजीकृत करने में अड़चनें आ रही है। जिलाधिकारी डॉ. अहमद इकबाल ने शनिवार को वाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) में तैनात सभी डॉक्टरों को अपनी हाजिरी इस एप के जरिए लगाने के निर्देश दिए थे। साथ ही उन्होंने इस एप के डाउनलोड होने का प्रमाणपत्र कोषागार में देने के बाद ही मई माह का वेतन भी दिए जाने की बात भी कही थी।
बायोमैट्रिक के बजाय मोबाइल में डाउनलोड चंपावत हेल्थ एप के जरिए जिलेभर के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में ओपीडी में तैनात डॉक्टरों को उपस्थिति दर्ज कराना जरूरी किया गया है। मगर चंपावत जिले में सोमवार को चंपावत जिला अस्पताल, लोहाघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टनकपुर संयुक्त अस्पताल सहित किसी भी अस्पताल के डॉक्टर इस एप को अपने मोबाइल में पंजीकृत नहीं करा सके। चिकित्सकों का कहना है कि कई बार प्रयास करने के बाद भी यह एप मोबाइल में पंजीकृत नहीं हो पाया। वैसे इस एप को पंजीकृत करने के लिए नाम, पदनाम, कार्यक्षेत्र, मोबाइल नंबर, पेन नंबर के अलावा एक अन्य आईडी लगानी पड़ रही है। इसके बाद पासवर्ड के लिए संपर्क किया जाना है। इस वजह से जिले में सोमवार को ओपीडी में तैनात सभी डॉक्टरों ने वॉट्सएप ग्रुप के जरिए ही हाजिरी लगाई। प्रशासन ने इस एप के सुचारु होने में किसी भी तरह की परेशानी के लिए जिला सूचना विज्ञान केंद्र से मदद लेने का सुझाव दिया है।
कई तरह से लगती रही डॉक्टरों की हाजिरी
पिछले साल जुलाई से पूर्व तक डॉक्टरों द्वारा रजिस्टर में हस्ताक्षर कर हाजिरी लगाई जाती रही थी। इसके बाद से बायोमेट्रिक, फिर वॉट्सऐप के जरिए उपस्थिति लगाई गई। इसके अलावा डॉक्टरों को निदेशालय व सचिवालय में अपनी ऑनलाइन हाजिरी भी लगानी पड़ रही है।