फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   नंधौर अभ्यारण में ऑन लाइन बुकिंग सुविधा शुरू, वेबसाइट हुई लांच

नंधौर अभ्यारण में ऑन लाइन बुकिंग सुविधा शुरू, वेबसाइट हुई लांच

Mon, 09 Apr 2018 11:56 PM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
नंधौर अभ्यारण में ऑन लाइन बुकिंग सुविधा शुरू, वेबसाइट हुई लांच
टनकपुर (चंपावत)। नंधौर वन्यजीव अभयारण्य में जंगल सफारी के लिए अब ऑन लाइन बुकिंग की सुविधा शुरू हो गई है। इसके लिए नंधौर वाइल्ड लाइफ एंड कंजरर्वेशन सोसायटी ने अभयारण्य की वेबसाइट लांच की है। सोमवार को विधायक कैलाश गहतोड़ी ने एक कार्यक्रम में इसका शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि जिले में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं हैं, बशर्ते पर्यटन स्थलों के विकास के लिए सब मिलकर कार्य करें।
विज्ञापन


पंचमुखी महादेव धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में सोसाइटी के संस्थापक सौरभ कलखुड़िया ने बताया कि ऑन लाइन बुकिंग सेवा शुरू होने से जंगल सफारी के शौकीन पर्यटकों को तो सुविधा मिलेगी ही अभयारण्य को भी राष्ट्रीय नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। उन्होंने बताया कि संस्था ने www.nandhaurwildlife.com पर अभयारण्य के साथ ही क्षेत्र व जिले के अन्य पर्यटन स्थलों व ठहरने की सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी अपलोड की गई है।
विज्ञापन


इस मौके पर सोसायटी के विनोद गहतोड़ी, आशीष जोशी, रितेश राय, विनीत राय के अलावा पूर्व दर्जा राज्यमंत्री शिवराज सिंह कठायत, दीपक पाठक, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरीश चंद हैसियत, जिला प्रवक्ता एलडी गहतोड़ी, एडवोकेट विपीन वर्मा, एडवोकेट विजय शुक्ला, विधायक प्रतिनिधि सुनील बाल्मीकि, वीरेंद्र पुरी, गिरीश वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रकाश मुरारी, महामंत्री वैभव अग्रवाल, कैलाश कलखुड़िया, सुभाष थपलियाल समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed