{"_id":"5ac7b2904f1c1bbb618b5d69","slug":"41523036816-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना 614 जिलों में लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना 614 जिलों में लागू
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव एमके प्रधान ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये अधिकारियों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को गांव-गांव तक प्रचारित करने के निर्देश दिए। कहा कि इसे व्यापक जन आंदोलन का रूप दें, जिससे महिला पुरुष अनुपात समान हो सके।
उन्होंने कहा कि योजना 161 जिलों से बढ़ाकर 614 जिलों में लागू कर दी गई है। योजना को ग्राम स्तर तक पहुंचाने और जन आंदोलन का रूप देने के लिए स्कूल, कालेजों, विश्वविद्यालयों के साथ ब्लाक, न्याय पंचायत से लेकर गांव-गांव तक रैलियों का आयोजन करने के साथ योजना का व्यापक प्रचार प्रसार करें। उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए मुखबिरों का प्रयोग कर अवैध अल्ट्रा साउंड केंद्रों पर छापेमारी की कार्रवाई जारी रखें। डीएम डॉ. इकबाल अहमद ने बताया कि जिला टास्क फोर्स का गठन कर नोडल अधिकारी नामित कर लिया गया है। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी शैलेंद्र सिंह बिष्ट, प्रभारी बाल विकास अधिकारी लक्ष्मी पंत के अलावा शिक्षा एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।