{"_id":"5ac7b2844f1c1bd2618b5e55","slug":"41523036804-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तृतीय सेमेस्टर में 70 फीसदी छात्र फेल, ज्ञापन दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तृतीय सेमेस्टर में 70 फीसदी छात्र फेल, ज्ञापन दिया
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा घोषित बीएससी स्नातक तृतीय सेमस्टर के परीक्षाफल में 70 फीसदी छात्र-छात्राओं को फेल करने पर एबीवीपी ने नाराजगी जताई है। संगठन ने उत्तर पुस्तिकाओं के दोबारा मूल्यांकन करने की मांग को लेकर प्राचार्य के जरिये विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन भेजा।
शुक्रवार को जिला संयोजक विनोद बगौली और इंदर ढेक के नेतृत्व में छात्रों ने प्राचार्य प्रो.केकेएस नेगी को सौंपे ज्ञापन में फिर से सही मूल्यांकन की मांग की गई है। कहा कि इतनी बड़ी संख्या में छात्रों के फेल होने से मूल्यांकन में गड़बड़ी की आशंका है। दुबारा मूल्यांकन नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। ज्ञापन देने वालों में एबीवीपी प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य दीपक फर्त्याल, दीपक जोशी, नीरज कुमार, नंदू अधिकारी, नीरज सक्टा आदि शामिल थे।