{"_id":"59ce87b44f1c1b71548b5049","slug":"41506707380-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ंदरों के उत्पात से मथुरा की टीम दिलाएगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ंदरों के उत्पात से मथुरा की टीम दिलाएगी निजात
Updated Fri, 29 Sep 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। शहर में लोगों को बंदरों की समस्या से जल्दी निजात मिलेगी। नगर पालिका ने लोगों को बंदरों से राहत दिलाने के लिए मथुरा से विशेषज्ञों (मंकी कैचर) की टीम बुलाई है। नगर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र तिवारी ने बताया कि यह टीम शुक्रवार को यहां पहुंच गई है और शनिवार से बंदरों को पकड़ने का काम शुरू करेगी।
चंपावत नगर क्षेत्र और आसपास में सैकड़ों बंदर लोगों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। शहर में बंदरों द्वारा बच्चों और बुजुर्गों को काटने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। कई मोहल्लों में बंदर लोगों के घरों से कपड़े व अन्य चीजों को उठा ले जाते हैं। लोगों द्वारा कई बार नगर पालिका से उन्हें बंदरों की समस्या से निजात दिलाने की मांग उठाई जा चुकी है। पालिका ने अब लोगों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए मथुरा की टीम बुलाई है। अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार ने बताया कि ये टीम बंदरों को पकड़ कर आबादी से दूर जंगलों में ले जाएगी।