फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   पाटी में 9 दिनों से ठप है बीएसएनएल की सेवा

पाटी में 9 दिनों से ठप है बीएसएनएल की सेवा

Thu, 17 Aug 2017 11:04 PM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
पाटी में 9 दिनों से ठप है बीएसएनएल की सेवा

विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। पाटी ब्लाक में भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की सेवा 9 दिनों से बाधित है। इसके चलते लोगों को भारी दुश्वारी झेलनी पड़ रही है। विभाग द्वारा सेवा सुचारु नहीं किए जाने पर ग्रामीणों ने नराजगी जताई है। शीघ्र सेवा चालू न करने पर सामूहिक रूप से कनेक्शन कटवाने के साथ आंदोलन की चेतावनी दी है।


ज्यादातर सरकारी कार्यालयों में बीएसएनएल की सेवा होने से संपर्क कटा है। इसके चलते विभागीय कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। सेवा ठप होने से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के ऑनलाइन फार्म भरने वाले युवाओं को लोहाघाट आदि स्थानों की दौड़ लगाने को मजबूर होना पड़ रहा है। सुरेंद्र, सुरेश चंद्र, दीपक जोशी, आनंद बल्लभ, गिरीश राम, नीरज पचौली, दीपक सोराड़ी आदि का कहना है कि लंबे-चौड़े बिल के बावजूद बीएसएनएल की सेवा अक्सर गड़बड़ाई रहती है। कई बार शिकायत करने के बावजूद खामी को दूर नहीं किया जा सका है। बीएसएनएल के उपखंड अभियंता मनीष पंत का कहना है कि संविदा कर्मियों की हड़ताल से दिक्कत आ रही है। फिर भी खामी को जल्द से जल्द ठीक कराने का प्रयास नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed