{"_id":"5970e8544f1c1bed708b47bb","slug":"41500571732-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध रूप से चल रही मीट-मांस की दुकानों को हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध रूप से चल रही मीट-मांस की दुकानों को हटाने की मांग
Updated Thu, 20 Jul 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने शहर में जगह-जगह अवैध तरीके से मांस की दुकानें खुलने का विरोध किया है। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय को ज्ञापन सौंपकर अवैध रूप से खुली इन दुकानों को बंद कराने की मांग की है।
ज्ञापन में बजरंगियों ने कहा है कि पूर्णागिरि धाम से शहर को धार्मिक नगरी के रूप में जाना जाता है, लेकिन शहर में अवैध तरीके से जगह-जगह मांस की दुकानें खुलने से श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था प्रभावित हो रही है। ढाई माह पहले लाइसेंस नवीनीकरण की कार्रवाई के चलते मांस की दुकानों को बंद कर बूचड़खाने में पालिका द्वारा नवनिर्मित दुकानें आवंटित की गई थी, लेकिन अब फिर शहर में जगह-जगह अवैध तरीके से दुकानें खोल दी गई है। ज्ञापन देने वालों में संगठन के संयोजक अरुण वाल्मीकि, विशाल वाल्मीकि, अमन विश्वकर्मा, सुरेंद्र नाथ, आकाश कुमार, संजय कश्यप आदि शामिल थे।