{"_id":"5970e6784f1c1b897e8b466c","slug":"41500571256-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाटी विकासखंड के 17 शिक्षक गैर हाजिर मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाटी विकासखंड के 17 शिक्षक गैर हाजिर मिले
Updated Thu, 20 Jul 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)।
पाटी विकासखंड के राजकीय विद्यालयों में चलाए गए चेकिंग अभियान में 17 शिक्षक गैर हाजिर मिले। तीन प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय बंद मिले। इसमें प्राथमिक विद्यालय खायाछीना में एक और तीन जुलाई को ताले लटके थे। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय सकदेना एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सकदेना भी एक दिन बंद मिला। गैर हाजिर पाए गए शिक्षकों के तीन दिन के वेतन पर रोक लगा दी गई है।
पाटी के खंड शिक्षा अधिकारी उदय प्रताप मिश्र ने बताया कि एक से सात जुलाई तक विद्यालयों में किए गए औचक निरीक्षण में प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के 17 शिक्षक गैर हाजिर पाए गए। एक प्राथमिक विद्यालय दो दिन पूरी तरह बंद मिला। बताया गया कि अभियान के तहत तीन टीमों का गठन किया गया था। एक टीम का नेतृत्व बीईओ, दूसरी का नेतृत्व उप शिक्षाधिकारी मनीष बिष्ट और तीसरी टीम का नेतृत्व ब्लॉक समन्वयक श्याम सिंह लडवाल ने किया।
विज्ञापन
तीनों टीमों ने पाटी ब्लॉक के 62 प्राथमिक, उच्चतर माध्यमिक और माध्यमिक स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। बीईओ ने बताया कि शिक्षक सुरेश चंद्र जोशी, अनिल कुमार, मीना, सीमा पनेरू, भुवन चंद्र जोशी, हरीश गिरि, विमला त्रिपाठी, ममता जोशी, सुरेश कुमार, कर्ण सिंह, रमेश सिंह, आनंद बल्लभ जोशी, धर्मेंद्र प्रसाद, एआर आर्य, राजपाल, हरि ओम शरण, धर्मेंद्र सिंह रावत गैर हाजिर मिले। इन सभी शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगने के साथ तीन दिन का वेतन रोक दिया गया है।
विज्ञापन