फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   40 thousand devotees had darshan of the Goddess

40 हजार से ज्यादा भक्तों ने किए देवी मां के दर्शन

Mon, 02 May 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत। Updated Mon, 02 May 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
40 thousand devotees had darshan of the Goddess
पूर्णागिरी में श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

.

विज्ञापन



 उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध पूर्णागिरि मेले में तीर्थयात्रियों की आवाजाही का सिलसिला लगातार बना हुआ है। सोमवार को करीब 40 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने देवी के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया। इधर गर्मी की तपिश से जलस्रोतों के घटने से मेला क्षेत्र में पानी का संकट भी पैदा होने लगा है। जल संस्थान ने पानी की चोरी कर रहे कई दुकानदारों के पाइप जब्त किए हैं। 

मां पूर्णागिरि दरबार में पिछले दो दिन से भक्तों की भीड़ बढ़ने से क्षेत्र में खासी रौनक बनी हुई है। मां का डोला लेकर भक्तिगीतों पर थिरकते पैदल और साइकिलों में जत्थों के साथ आते-जाते श्रद्धालुओं से क्षेत्र में भक्ति का वातावरण बना हुआ है। मां के दर्शन के उपरांत श्रद्धालु शारदा में स्नान कर बाबा सिद्धनाथ के दर्शन से यात्रा पूर्ण करने को पड़ोसी देश नेपाल के ब्रह्मदेव और महेंद्रनगर स्थित मंदिरों को रवाना हो रहे हैं। मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम नरेश दुर्गापाल और सीओ आरएस रौतेला ने मेला क्षेत्र का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मेले की आयोजक संस्था जिला पंचायत को मेला क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को नियमित रूप से दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं की भीड़ के साथ ही मेला क्षेत्र के कई स्थानों में पानी का संकट भी पैदा होने लगा है। जलसंस्थान के जेई बीएस कुवार्बी ने बताया कि जलस्रोत में पानी घटने से सिद्ध मोड़ और अन्य कुछ स्थानों में समस्या पैदा हुई है। उन्होंने बताया रविवार शाम मेला क्षेत्र में चेकिंग कर पानी की चोरी कर रहे व्यापारियों का करीब 80 मीटर पाइप जब्त कर कार्रवाई की हिदायत दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




भटक कर नायकगोठ पहुंची बच्ची को माता-पिता को सौंपा 
शहर मेला क्षेत्र में परिजनों से बिछुड़ कर नायकगोठ गांव पहुंची पांच साल की बालिका को गांव की महिलाओं ने पुलिस की मदद से उसके माता-पिता को सौंपा। जानकारी के मुताबिक पीलीभीत के बिहारीपुर निवासी जगदीश कुमार पत्नी और पांच साल की बेटी के साथ मां पूर्णागिरि के दर्शन को आया था। शहर मेला क्षेत्र में खरीददारी करते वक्त उसकी बेटी चांदनी भटक कर नायकगोठ गांव पहुंच गई। इधर बेटी के लापता होने से माता-पिता के होश उड़े हुए थे। नायकगोठ निवासी मंजू देवी, दीपा देवी और गीता देवी ने बालिका को पकड़ कोतवाली पहुंचाया। पुलिस ने उसके माता-पिता का पता लगा बच्ची को उनके सुपुर्द कर दिया।

पंद्रह हजार श्रद्धालुओं ने किए सिद्धनाथ के दर्शन
लंबे समय बाद सोमवार को पूर्णागिरि मंदिर के दर्शनों उपरांत बनबसा से बड़ी संख्या में तीर्थयात्री नेपाल स्थित सिद्धनाथ बाबा के दर्शनों को पहुंचे। सोमवार को करीब पंद्रह हजार श्रद्धालु ने सिद्धनाथ बाबा के दर्शन किए।

पिछले एक पखवाड़े से बनबसा मेला क्षेत्र में सिद्धनाथ बाबा के दर्शनों को नेपाल जाने वाले भक्तों की भीड़ ना के बराबर थी। शारदा बैराज चौकी प्रभारी एसआई बीएम उप्रेती ने बताया कि रविवार को पूर्णागिरि मंदिर के दर्शनों के उपरांत सोमवार को यहां से करीब 15 हजार भक्त सिद्धनाथ बाबा के दर्शनों को नेपाल पहुंचे। उन्होंने बताया कि अधिकांश तीर्थयात्री पैदल ही नेपाल को रवाना हुए। मेला क्षेत्र में सफाई का अभाव है। इस बार जिला पंचायत ने बनबसा मेला क्षेत्र में कोई व्यवस्था नहीं की है। अलबत्ता यूपी सिंचाई विभाग के शारदा हेडवर्क्स ने दो सफाई कर्मी तैनात किए हैं, जो नाकाफी सबित हो रहे हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed