{"_id":"68a3606c9793c6ae7b0b1eba","slug":"35-complaints-were-received-during-the-public-meeting-champawat-news-c-229-1-shld1026-128089-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: जनता मिलन कार्यक्रम में आईं 35 शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: जनता मिलन कार्यक्रम में आईं 35 शिकायतें
Mon, 18 Aug 2025 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 18 Aug 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। डीएम मनीष कुमार की अध्यक्षता में जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें प्रस्तुत कीं। इसमें पेयजल, विद्युत, सड़क, कृषि और पशुपालन से संबंधित 35 मामले आए।
सोमवार को ग्राम राकड़ी फुलारा निवासी तारादत्त पंगरिया ने अपने गांव में विद्युत लाइन की समस्या, ग्राम जमतोला (सिफ्टी) के कैलाश सिंह और अन्य ग्रामीणों ने राजकीय पशु चिकित्सालय, सिफ्टी के सीमांकन की मांग, लक्ष्मण सिंह और अन्य पोल्ट्री फार्मरों ने एमएसएमई योजना के तहत समस्या, ग्राम धौनीशिलिंग के होशियार सिंह, मनोज सिंह और राजेंद्र ने पेयजल टैंक के पुनर्निर्माण की मांग की। ग्राम घिघारुकोट के प्रकाश पांडे ने पेयजल लाइन बनवाने, सामाजिक कार्यकर्ता भुवन सिंह बिष्ट ने जल जीवन मिशन के अधूरे कार्यों को पूरा कराने की मांग, ग्राम पंचायत बड़पास के मनोज जुकारिया और अन्य ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त पुलिया के निर्माण की मांग की। वहीं गणेश दत्त पांडे ने विधायक निधि से बनने वाली सड़कों को तकनीकी मानकों से निर्मित करने का मुद्दा उठाया, दीवान सिंह ने कृषि योग्य भूमि को जंगली जानवरों से बचाने के लिए तार-बाड़ की मांग की। साथ ही दुर्गादत्त जोशी, दीपक तिवारी, अमरनाथ अगड़कोटी, धर्मानन्द, महेश्वरी देवी,अनिल जोशी, अमरनाथ गड़कोटी, प्रेमबल्लभ, प्रीति भट्ट, भरत, मनोज सिंह, सोनू बिष्ट, दिशा वाल्मीकि, मोहन चंद्र राय और नंदू पांडे ने भी विभिन्न शिकायतें दर्ज कराईं। डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियाें को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान एसपी अजय गणपति, सीडीओ डॉ. जीएस खाती, एसडीएम अनुराग आर्य नीतू डांगर, आकाश जोशी, सीईओ मेहरबान सिंह बिष्ट, सीएमओ डॉ. देवेश चौहान, सीवीओ डॉ. वसुंधरा गर्ब्याल आदि रहीं।