फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   34 thousand people drank

Champawat News: चंपावत में साल भर में 34 हजार लोग पी गए 211 करोड़ की शराब

Mon, 03 Apr 2023 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 03 Apr 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
34 thousand people drank

विज्ञापन
चंपावत। जिले में शराब की बिक्री और उससे मिलने वाले राजस्व में भारी इजाफा हो रहा है। चंपावत जिले में बीते वित्तीय वर्ष 2022-23 में 34 हजार लोग 211 करोड़ रुपये की शराब पी गए। नये वित्तीय वर्ष 2023-24 में चंपावत जिले में ही शराब से 12.28 प्रतिशत राजस्व ज्यादा मिलने की उम्मीद है।


जिला आबकारी अधिकारी तपन कुमार पांडेय ने बताया कि वर्तमान वित्त वर्ष में जिले की शराब की सात विदेशी और आठ देशी दुकानों से 64.45 करोड़ का राजस्व मिलेगा। ये राशि 2022-23 के लक्ष्य 57.40 करोड़ से 7.05 करोड़ रुपये ज्यादा है। पिछले साल जिले में शराब की 3520575 बोतलें बिकीं। विभाग के अनुमान के मुताबिक जिले के 34 हजार से अधिक लोगों की ओर से शराब की खरीदारी करने से 211 करोड़ रुपये से अधिक प्राप्त हुए। राजस्व बढ़ने और शराब की कीमतों में कमी के चलते 2023-24 में जिले में 240 करोड़ से अधिक शराब की बिक्री होगी। संवाद
विज्ञापन



आठ साल में 153 प्रतिशत राजस्व बढ़ा
चंपावत जिले में 2015-16 में शराब से 25.44 करोड़ रुपये का राजस्व मिला। जो 2023-24 में बढ़कर 64.45 करोड़ तक पहुंच गया। आठ साल में शराब से मिलने वाले राजस्व में 39.01 करोड़ रुपये (153.34 प्रतिशत) की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशाखोरी पर अंकुश लगाने को चलाए जा रहे अभियान
चंपावत। नशाखोरी पर अंकुश लगाने के लिए रैली, गोष्ठी और अन्य जागरूकता कार्यक्रम से लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए वर्ष 2021-22 से नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत दस लाख रुपये विभाग को आवंटित हुए थे लेकिन तीन साल में भी यह राशि खर्च नहीं हो सकी। जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत का कहना है कि आठ लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं।




जिले में नशाखोरी को कम करने के लिए सरकारी स्तर पर किए जा रहे प्रयासों के अलावा नशा विरोधी संगठनों के साथ मिलकर प्रशासन संयुक्त अभियान चलाएगा। इसके लिए सबसे महत्वपूर्ण कदम जन जागरूकता है।

- नरेंद्र सिंह भंडारी, डीएम, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed